UKPSC Admit Card 2024: यूकेपीएससी अपर पीसीएस एडमिट कार्ड रिलीज डेट जारी, 30 जून से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 27, 2024 | 06:38 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी पीसीएस 14 जुलाई को ऑफलाइन मोड में दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (पीसीएस 2024) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की डेट घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 जून को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड संयुक्त राज्य (सिविल) वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
यूकेपीएससी पीसीएस 14 जुलाई को ऑफलाइन मोड में दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 189 पदों को भरना है।
UKPSC Upper PCS 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार के माता-पिता का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- हाजिरी का समय
- आवेदन संख्या
- उम्मीदवार फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- वर्ग
- परीक्षा दिवस निर्देश
- संपर्क जानकारी
- इमरजेंसी संपर्क नंबर
उत्तराखंड संयुक्त राज्य (सिविल) वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य के विभागों के भीतर सिविल सेवा पदों को भरने के लिए आयोजित किया जाती है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल हैं।
UKPSC Upper PCS 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- अपर पीसीएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई