UKPSC: उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की तिथियां बदलीं, संशोधित शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर कैडर 2025 के 5 मुख्य विषयों के प्रश्न-पत्र पैटर्न पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तारीखें बदल दी हैं। अब अभ्यर्थी 3 से 9 नवंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लेक्चरर कैडर (ग्रुप-सी) परीक्षा के तहत रसायन विज्ञान, भूगोल, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और समाजशास्त्र जैसे प्रमुख विषयों के प्रश्न-पत्र पैटर्न और विकल्पों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तारीखों में बदलाव किया है।
आयोग ने पूर्व निर्धारित तिथियों 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर की जगह नई तिथियां घोषित की हैं। उम्मीदवारों अब 3 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन मॉड्यूल पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
UKPSC Lecturer Answer Key 2026: दो चरणों में आपत्ति प्रक्रिया
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह आपत्ति प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में चारों सीरीज (A, B, C, D) की अंतरिम उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी और दोबारा आपत्तियां मांगी जाएंगी। चारों सीरीज के किसी प्रश्न या उत्तर विकल्प पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 9 नवंबर 2026 (रात 11:59:59 बजे) तक अपनी आपत्ति भेज सकते हैं। पहले चरण में आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
UKPSC Lecturer Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराने की गाइडलाइंस जारी
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रश्नों एवं विकल्पों पर आपत्ति दर्ज करने के विस्तृत दिशानिर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आपत्तियां केवल निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। डाक, ईमेल, व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर आयोग द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Also read SSC JE Admit Card 2026: एसएससी जेई पेपर 1 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
UKPSC Lecturer Answer Key 2026: आंसर की ऑब्जेक्शन प्रक्रिया
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं और आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें।
- 'आपत्ति उठाएं' पर क्लिक करें, अपनी क्वैश्चन बुकलेट सीरीज चुनें और जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुनें।
- आपत्ति का प्रकार चुनें, अपना उत्तर और आपत्ति का विवरण भरें।
- आपत्ति के समर्थन में एक पीडीएफ फाइल (10Kb-500Kb) अपलोड करें।
- अब कैप्चा भरकर 'Add Objection' पर क्लिक करें।
- अंत में, 'Proceed to Submit' और फिर 'Final Submit' पर क्लिक करें।
- अंतिम सबमिशन के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार