UKPSC Principal Exam Schedule 2024: उत्तराखंड प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल psc.uk.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 30, 2024 | 05:32 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड प्रिंसिपल भर्ती 2024 में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। लिखित परीक्षा में दो पेपर कुल 480 अंकों के लिए होंगे।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने प्रिंसिपल (जीआईसी/जीजीआईसी) भर्ती परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
यूकेपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली है। प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 14 सितंबर से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC Principal Exam Schedule 2024: परीक्षा पैटर्न
उत्तराखंड प्रिंसिपल भर्ती 2024 में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। लिखित परीक्षा में दो पेपर कुल 480 अंकों के लिए होंगे। इसमें पेपर 1 सामान्य अध्ययन और भाषा प्रवीणता (General Studies and Language Proficiency) का होगा, जो 120 अंक का होगा, जबकि पेपर 2 शैक्षिक नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता (EDUCATIONAL LEADERSHIP AND ADMINISTRATIVE EFFICIENCY) का होगा, जिसमें 180 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक मिलेंगे। कुल मिलाकर पेपर 2 360 अंक का होगा। पेपर 1 के लिए 2 घंटे और पेपर 2 के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
UKPSC Principal Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रिंसिपल एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लें।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में प्रिंसिपल के 692 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2024 को समाप्त हो चुकी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई