UKPSC Lecturer Recruitment 2024: यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती पंजीकरण psc.uk.gov.in पर शुरू, जानें पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | October 18, 2024 | 10:51 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के तहत उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में सामान्य और महिला शाखाओं में 613 रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (लेक्चरर-ग्रुप 'सी') सेवा सामान्य/महिला शाखा परीक्षा 2024 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने और परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2024 है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 19 नवंबर से 28 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
UKPSC Lecturer Recruitment 2024: आयु सीमा
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कटऑफ तिथि 1 जुलाई 2024 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UKPSC Lecturer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 पंजीकरण करते समय सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये, एससी, एसटी के लिए 82.30 रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 22.30 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
UKPSC Lecturer Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करनी होगी। इसके साथ ही बीएड डिग्री (या समकक्ष शिक्षण योग्यता) भी आवश्यक है।
UKPSC Lecturer Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लेक्चरर ग्रुप सी 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
Also read Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती, 600 पदों पर करें आवेदन
UKPSC Lecturer Recruitment 2024: वेतन भत्ते
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के भीतर 57,700 रुपये 1,82,400 रुपये ग्रेड पे 6000 के साथ वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त भत्ते और लाभ प्रदान किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल