UKPSC Exam Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 9, 2025 | 06:03 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 में कार्मिक विभाग, महाधिवक्ता कार्यालय, न्यायिक विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग और खेल विभाग सहित कई अन्य विभागों की भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आज यानी 9 जून को संशोधित यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (UKPSC Exam Calendar 2025) जारी कर दिया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 29 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 में उम्मीदवार कार्मिक विभाग, महाधिवक्ता कार्यालय, न्यायिक विभाग, सचिवालय प्रशासन, राज्य निर्वाचन आयोग और खेल विभाग सहित कई अन्य विभागों की भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जांच सकते हैं। यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तिथियों की जांच कर सकते हैं। उत्तराखंड आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 6 से 9 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता पदों पर भर्ती तिथि और सूचना अग्रिम आदेश तक स्थगित रखी गई है। उपरोक्त विभागों के लिए परीक्षा तिथियां संभावित हैं, परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए जानकारी के लिए यूकेपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
UKPSC Exam Calendar 2025 Exam Date: यूकेपीएससी एग्जाम शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (अपडेट) की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | विभाग का नाम | परीक्षा का नाम/ पदनाम | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
|
1 |
कार्मिक विभाग |
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रारंभिक अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2025 |
29 जून, 2025 (प्रारंभिक परीक्षा) |
|
2 |
महाधिवक्ता कार्यालय, उत्तराखंड नैनीताल |
समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा–2024 |
27 जुलाई, 2025 (प्रारंभिक परीक्षा) |
|
3 |
न्यायिक विभाग |
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा–2023 |
31 अगस्त, 2025 (प्रारंभिक परीक्षा) |
|
4 |
उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग |
समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा–2024 |
3 एवं 4 सितंबर, 2025 (मुख्य परीक्षा) |
|
5 |
कार्मिक विभाग |
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2024 |
13 एवं 14 सितंबर, 2025 (मुख्य परीक्षा) |
|
6 |
राज्य निर्वाचन आयोग |
समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा–2024 |
25 एवं 26 सितंबर, 2025 (मुख्य परीक्षा) |
|
7 |
खेल विभाग |
जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–2025 |
2 नवंबर, 2025 (मुख्य परीक्षा) |
|
8 |
वन विभाग |
सहायक वन संरक्षक, वन वैज्ञानिक एवं लौंगिंग अधिकारी परीक्षा–2025 |
24 से 28 नवंबर, 2025 (मुख्य परीक्षा) |
|
9 |
कार्मिक विभाग |
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2025 |
6 से 9 दिसंबर, 2025 (मुख्य परीक्षा) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल