UGC NET June Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | October 17, 2024 | 07:37 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की थी।
यूजीसी नेट जून 2024 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम, तिथि, श्रेणी, माता का नाम, अधिकतम अंक, पेपर, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत, सुरक्षित अंकों का प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं।
UGC NET June Result 2024: परिणाम विवरण
एनटीए ने 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट परिणाम 2024 प्रकाशित किया है। यूजीसी नेट 2024 प्रोविजनल आंसर-की 11 सितंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 14 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया था। दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर, एनटीए ने परिणाम जारी किया है।
एनटीए ने रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट 2024 कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
| विवरण | संख्या |
|---|---|
|
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या |
11,21,225 |
|
परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या |
6,84,224 |
|
जेआरएफ के लिए योग्य उम्मीदवार |
4970 |
|
केवल सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवार |
53,694 |
|
केवल पीएचडी के लिए योग्य उम्मीदवार |
1,12,070 |
Also read UGC NET Result 2024 Live: यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2024 जारी, वेबसाइट डायरेक्ट लिंक जानें
UGC NET Result 2024: ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2024 परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET 2024 Scorecard Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूजीसी नेट 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंकों की गणना करें और आगे के लिए डाउनलोड कर लें।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने या यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए, उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से 011 – 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल