UGC NET 2024: यूजीसी नेट पंजीकरण का आज आखिरी मौका, ugcnet.nta.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 09:15 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 मई तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एनटीए 13 मई से 15 मई तक यूजीसी नेट 2024 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से चल रही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (यूजीसी नेट 2024) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 10 मई को समाप्त हो जाएगी। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइ आवेदन न किया हो, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एनटीए यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 मई तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एनटीए 13 मई से 15 मई तक यूजीसी नेट 2024 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर और अपलोड दस्तावेज में बदलाव कर सकेंगे।
UGC NET June 2024 Registration Fees: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) श्रेणी के कैंडिडेट को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
UGC NET June 2024 Registration Form: संशोधित परीक्षा तिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। हालांकि, इससे पहले यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 16 जून को आयोजित की जानी थी। यूजीसी नेट एग्जाम और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बीच टकराव के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा तिथि में संशोधन किया है।
Also read CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
UGC NET June 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “यूजीसी नेट जून 2024 पंजीकरण पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल