UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज से शुरू, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | November 10, 2025 | 07:46 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन सुधार प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को उनकी सिटी स्लिप प्राप्त होगी, जो यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की पुष्टि करती है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिससे उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म में गलतियों को सुधारने का अंतिम अवसर मिलेगा।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 10 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार आवेदन पत्र में कुछ क्षेत्रों को संपादित कर सकते हैं।
UGC NET December 2025: एडिटेबल फील्ड्स
- जन्मतिथि
- श्रेणी
- माता-पिता के नाम
UGC NET December 2025: इनमें नहीं होगा बदलाव
- नाम
- लिंग
- फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल पता
- स्थायी पता
- पत्राचार पता
- परीक्षा शहर
UGC NET December 2025: आवेदन सुधार प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए 'UGC NET DECEMBER 2025 Correction Window' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- अब अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन करें, करेक्शन फीस जमा करें।
- अब सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UGC NET December 2025: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी, 2026 तक देश भर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पत्र में दो खंड होंगे, दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा प्रश्नपत्रों के बीच कोई अंतराल नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल