UGC NET Dec 2024 Result: यूजीसी नेट दिसंबर परिणाम, उत्तर कुंजी ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, अंकन योजना जानें
Abhay Pratap Singh | February 17, 2025 | 11:33 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2024 का परिणाम जारी करेगा। एनटीए की घोषणा के बाद नेट परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट के साथ ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 फाइनल आंसर की भी जारी करेगी। नेट परीक्षा 3 से 27 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
नेट क्वालीफाइंग मार्क्स के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक और ओबीसी-एनसीएल, पीडब्ल्यूडी, एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर को 35% अंक प्राप्त करने होंगे। दिसंबर 2024 नेट परीक्षा देश भर के 266 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में आयोजित की गई थी।
Also read UGC NET Final Answer Key 2024: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की, रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी
एनटीए आंकड़ों के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा के लिए कुल 8,49,166 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,49,490 परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 76.5% उपस्थिति दर्ज की गई। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नेट अंकन योजना के अनुसार, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा सहायक प्रोफेसर के पद, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
UGC NET Result 2024 December: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। फिर, होमपेज पर नवीनतम समाचार अनुभाग पर क्लिक करें। अब, यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परिणाम लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देखा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल