UGC NET December 2024: नेट परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद; जानें आवेदन तिथि, पासिंग मार्क्स
Santosh Kumar | October 25, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सूचना बुलेटिन जारी होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन तिथि, परीक्षा तिथि, आवेदन के लिए निर्देश व अन्य जानकारी चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर इसे चेक कर सकेंगे। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2024 जून रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को 30 सितंबर से 31 अक्टूबर 2023 तक परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
UGC NET December 2024: कब शुरू होंगे आवेदन?
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सूचना बुलेटिन जारी होने के बाद, उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया तिथियां, परीक्षा तिथि, पात्रता, आवेदन के लिए निर्देश, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी देख सकेंगे। एनटीए द्वारा अक्टूबर से नवंबर के बीच पंजीकरण शुरू करने की उम्मीद है।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट परीक्षा हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है।
Also read UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म और परीक्षा तिथि जल्द, लेटेस्ट अपडेट जानें
UGC NET Qualifying Marks: पासिंग मार्क्स, करियर ऑप्शन
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 40% और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर के लिए 35% योग्यता अंक हैं। इन योग्यता अंकों को प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवार को परीक्षा में सफल माना जाता है।
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं। यह परीक्षा केवल असिस्टेंट प्रोफेसर बनने तक ही सीमित नहीं है। उम्मीदवार नेट और जेआरएफ परीक्षा पास करने के बाद इन करियर विकल्पों का चयन कर सकते हैं-
- सहायक प्रोफेसर: भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम कर सकते हैं।
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ): शोध कार्य करने के लिए फेलोशिप प्राप्त कर सकते हैं।
- शोधकर्ता: विभिन्न संस्थानों में शोधकर्ता के रूप में काम कर सकते हैं।
- शिक्षा में करियर: स्कूल, कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य कर सकते हैं।
- सरकारी नौकरी: विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्रबंधन और प्रशासन: शैक्षणिक संस्थानों में प्रबंधन या प्रशासनिक पदों पर काम कर सकते हैं।
- अनुसंधान और विकास: उद्योगों में अनुसंधान और विकास कार्य कर सकते हैं।
- लेखक बनना: यूजीसी नेट पास करने के बाद, आप लेखक भी बन सकते हैं।
- कोचिंग संस्थान: यूजीसी नेट पास करने के बाद आप अपना खुद का कोचिंग संस्थान भी खोल सकते हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा में आपदा प्रबंधन को एक विषय के रूप में शामिल किया है। आयोग ने 15 मई 2024 को आयोजित अपनी 580वीं बैठक में आपदा प्रबंधन को एक अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी