UGC NET City Intimation Slip 2026 LIVE: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप कब आएगी? जानें रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक
Santosh Kumar | November 23, 2026 | 10:50 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
UGC NET City Intimation Slip 2026 Live Updates: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज जारी की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। उम्मीदवार यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस स्लिप से उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में पता चलेगा जहां परीक्षा होनी है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट और अन्य विवरण होंगे, 7 दिसंबर से उपलब्ध होने की उम्मीद है। परीक्षा सीबीटी मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 14 से 18 दिसंबर तक और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
UGC NET City Slip 2026 Date: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप रिलीज डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देने वाली अधिसूचना, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से 21 दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
इसका मतलब है कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर यानी आज जारी होने की संभावना है। एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
UGC NET City Intimation Slip 2026: यूजीसी नेट सिटी स्लिप कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजीसी नेट 2026 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट 2026 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगर किसी उम्मीदवार को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
November 23, 2026 | 10:32 AM IST
When will UGC NET City Slip 2026 be released: यूजीसी नेट सिटी स्लिप कब आएगी?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देने वाली अधिसूचना, परीक्षा से 21 दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
November 23, 2026 | 10:30 AM IST
UGC NET City Slip Kab Aayegi: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डेट
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर यानी आज जारी होने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र