UGC NET 2024 City Intimation Slip: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ugcnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 13, 2024 | 09:26 AM IST | 2 mins read
यूजीसी-नेट जून 2024 शहर सूचना पर्ची के माध्यम से छात्रों को शहर की सूचना प्रदान की जाती है ताकि वे परीक्षा निर्धारित होने से पहले परीक्षा शहर तक पहुंच सकें। एडमिट कार्ड बाद में यानी परीक्षा तिथि से दो या तीन दिन पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2024 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac के माध्यम से शहर सूचना पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उस शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा शहर के बारे में जानने में मदद मिलेगी।
UGC NET 2024: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 83 विषयों के लिए 21, 22 और 23 अगस्त 2024 तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
UGC NET 2024 City Intimation Slip: डाउनलोड का तरीका
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- परीक्षा सिटी स्लिप की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- अब इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एनटीए ने जारी की हेल्पलाइन
यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी -नेट जून 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UGC NET 2024: एडमिट कार्ड
यूजीसी-नेट जून 2024 शहर सूचना पर्ची के माध्यम से छात्रों को शहर की सूचना प्रदान की जाती है ताकि वे परीक्षा निर्धारित होने से पहले परीक्षा शहर तक पहुंच सकें। एडमिट कार्ड बाद में यानी परीक्षा तिथि से दो या तीन दिन पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम