UCEED Counselling 2025: यूसीड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट uceed.iitb.ac.in पर जारी; 27 मई तक शुल्क जमा करें
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 10:46 PM IST | 1 min read
UCEED 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 27 मई तक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: आईआईटी बॉम्बे ने आज यानी 19 मई को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2025 राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। यूसीड राउंड 2 काउंसलिंग में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
UCEED 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 27 मई तक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन के माध्यम से प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार जो अपनी आवंटित सीट वापस लेना चाहते हैं या UCEED सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, वे 28 मई से 9 जून, 2025 के बीच ऐसा कर सकते हैं।” UCEED 2025 काउंसलिंग पांच राउंड में होगी। यूसीड 2025 राउंड 3 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जून को जारी किया जाएगा।
UCEED Round 2 Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट फीस
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 60,000 रुपए सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 15,000 रुपए का भुगतान करना होगा।
सीट कैंसिलेशन और प्रोसेसिग फीस के रूप में 5,000 रुपए की कटौती के बाद सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए रिफंड राशि 55,000 रुपए तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपए होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, राउंड 1, 2 में सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने वाले सभी उम्मीदवार राउंड 2 की वापसी की समय सीमा तक अपना प्रवेश वापस ले सकते हैं और शुल्क वापसी का दावा कर सकते हैं। उम्मीदवार सीट स्वीकृति शुल्क की वापसी केवल समय-सीमा के भीतर ही कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल