UCEED 2025: यूसीड रजिस्ट्रेशन विंडो विलंब शुल्क के साथ कल होगी बंद, uceed.iitb.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 7, 2024 | 11:43 AM IST | 2 mins read
यूसीईईडी 2025 प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT, Bombay) की ओर से कल यानी 8 नवंबर, 2024 को विलंब शुल्क के साथ यूसीड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। अभी तक पंजीकरण नहीं करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uceed.iitb.ac.in पर जाकर अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूसीईईडी 2025 आवेदन फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ भरने की आखिरी तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी। आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी यूसीड नोटिफिकेशन में कहा गया कि, 31 अक्टूबर, 2024 के बाद यूसीड आवेदन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूसीड परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूसीईईडी 2025 एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। यूसीड हाल टिकट 2025 में किसी भी तरह की विसंगतियों में सुधार की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2025 होगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, यूसीड प्रवेश परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12वीं या समकक्ष की परीक्षा देनी होगी। वे अभ्यर्थी जो 2023 या उससे पहले अपनी योग्यता परीक्षा (कक्षा 12) में पहली बार उपस्थित हुए हैं, वे UCEED 2025 में उपस्थित होने के पात्र नहीं होंगे।
अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के लिए आवेदन के लिए सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अन्य सभी भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये है।
Indian Institute of Technology, Bombay: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूसीड 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- UCEED 2025 की आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन पोर्टल टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी