UCEED Result 2025: यूसीईईडी रिजल्ट कल uceed.iitb.ac.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 06:55 PM IST | 1 min read
यूसीड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the ebook to practice most repeated UCEED questions, important topics, PYQs, visual reasoning & design aptitude trends for effective exam prep.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) कल 7 मार्च को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन 2025 (UCEED 2025) के नतीजे घोषित करेगा। यूसीड 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर यूसीईईडी 2025 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
UCEED 2027: Application Form Link | Syllabus | Exam Pattern | NAT Questions
UCEED 2027: Preparation Tips: Complete - GK | Study Material | High Weightage Topics
UCEED 2027: Most Repeated Questions | PYQ's | Top 50 Objects to Sketch
Don't Miss: UCEED Hidden Topics | Sketching Practice | Part B Cutoff
यूसीड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईआईटी बॉम्बे द्वारा यूसीईईडी परिणाम के साथ ही यूसीड 2025 टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूसीड टॉपर्स लिस्ट 2025 में उम्मीदवारों का नाम, रैंक और स्कोर शामिल होंगे।
UCEED परीक्षा IISc बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जोधपुर, कानपुर, रुड़की, IIITDM जबलपुर, IIITDM कांचीपुरम और डिजाइन स्कूलों द्वारा पेश किए जाने वाले BDes कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। यूसीड 2025 एग्जाम यूजी प्रोग्राम इन डिजाइन में प्रवेश के लिए 19 जनवरी को आयोजित की गई थी।
यूसीड स्कोर कार्ड में नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, श्रेणी, कुल प्राप्त अंक, भाग ए में अंक (बहुविकल्पीय प्रश्न) और भाग बी में अंक (ड्राइंग-आधारित प्रश्न) की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, समग्र रैंक, श्रेणी रैंक (यदि लागू हो), संबंधित श्रेणी के लिए कटऑफ अंक और योग्यता स्थिति (योग्य/अयोग्य) प्रदर्शित होगी।
आईआईटी बॉम्बे ने 6 फरवरी को UCEED 2025 परीक्षा के लिए भाग ए कट-ऑफ अंक जारी किए। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उम्मीदवारों को भाग बी कट-ऑफ को पूरा करना होगा। यूसीईईडी स्कोरकार्ड की वैधता एक वर्ष के लिए होती है। उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में दो बार यूसीड में उपस्थित हो सकते हैं।
UCEED Result 2025 Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूसीड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक UCEED वेबसाइट uceed.iitb.ac.inपर जाएं।
- ‘यूसीईईडी 2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Odisha Govt School New Colour: ओडिशा सरकार स्कूल भवनों को नारंगी रंग से रंगेगी, बीजद ने भगवाकरण का लगाया आरोप
भाजपा ने दावा किया कि बीजद ने जून 2024 तक अपने 24 साल के शासन के दौरान स्कूल भवनों को हरे रंग से रंगा था और छात्रों की वर्दी का रंग हरा और सफेद था जो पार्टी के ‘रंग कोड’ के समान है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी