Jobs Growth: चालू त्योहारी सत्र में कुल नौकरियों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई - अपना डॉट कॉम
Press Trust of India | October 27, 2024 | 05:42 PM IST | 1 min read
अपना डॉट कॉम के संस्थापक निर्मित पारिख ने कहा कि यह साल हमारे नियोक्ता भागीदारों के लिए महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: चालू त्योहारी सत्र में लॉजिस्टिक और परिचालन, ई-कॉमर्स तथा आतिथ्य क्षेत्र में नौकरियों की संख्या में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पेशेवर नेटवर्किंग मंच अपना डॉट कॉम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान कुल 2.16 लाख अवसर दर्ज हुए।
इस साल का त्योहारी सत्र विशेष रूप से उन व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण था, जो उपभोक्ता खर्च में मंदी के बाद फिर से अपनी जगह बनाना चाहते थे। इसके अतिरिक्त तेजी से सामान पहुंचाने वाले त्वरित कॉमर्स उद्योग के विस्तार ने भी भर्ती में योगदान दिया।
Also read GUESSS Global Research Survey: भारत के 32.5% कॉलेज छात्र पहले से ही उद्यमिता की ओर कर रहे कदमताल
इस दौरान लॉजिस्टिक और परिचालन क्षेत्र में अवसर सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़ गए। दूसरी ओर खुदरा और ई-कॉमर्स में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि रेस्तरां और आतिथ्य क्षेत्र में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रैपिडो, डेल्हिवरी, ईकार्ट और शिपरॉकेट जैसी कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए 30,000 से अधिक रिक्तियां दर्ज की हैं। अपना डॉट कॉम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निर्मित पारिख ने कहा कि यह साल हमारे नियोक्ता भागीदारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपभोक्ता मांग में 20-25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद की है।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल