JEE Main 2025: जेईई मेन स्कोर के माध्यम से इंजीनियरिंग में प्रवेश देने वाले भारत के टॉप कॉलेज; शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | December 12, 2024 | 05:11 PM IST | 5 mins read
भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज में एनआईटी त्रिची शामिल है, जिसे एनआईआरएफ रैंकिग में 9वें स्थान पर रखा गया।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Mains) का आयोजन देश भर में अंडर-ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। साथ ही, जेईई मेन एग्जाम में सफल शीर्ष 2,50,000 छात्र जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। जेईई मुख्य परीक्षा में वैध स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों को भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। JEE Mains स्कोर स्वीकार करने वाले भारत के शीर्ष BTech कॉलेजों की फीस 2 से 10 लाख रुपये तक है।
भारत में 444 बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज JEE Mains स्कोर स्वीकार करते हैं। इस सूची में 32 एनआईटी, 26 आईआईआईटी और 38 अन्य जीएफटीआई कॉलेज शामिल हैं। वहीं, आईआईटी द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई मेन्स का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। उम्मीदवार नीचे भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज, पात्रता और शुल्क की जांच कर सकते हैं।
भारत के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेज -
भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज में एनआईटी त्रिची शामिल है, जिसे एनआईआरएफ रैंकिग में 9वें स्थान पर रखा गया। इसके अलावा, एनआईआरएफ रैंकिग के अनुसार देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में वीआईटी वेल्लोर (11), एनआईटी सुरथकल (12), एनआईटी राउरकेला (16), अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर (19), थापर विश्वविद्यालय (20), एनआईटी वारंगल (21), एनआईटी कालीकट (23), आईसीटी मुंबई (24) और जेएमआई नई दिल्ली (26) का नाम शामिल है।
एनआईटी त्रिची (NIT Trichy) -
एनआईटी त्रिची में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई मेन स्कोर होना चाहिए और उम्मीदवार को जोसा काउंसलिंग में भाग लेना आवश्यक है। साथ ही, भौतिकी व गणित में न्यूनतम 75% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण और रसायन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/जीव विज्ञान/तकनीकी व्यावसायिक विषयों में से कोई एक विषय अनिवार्य है। एनआईटी त्रिची में बी.टेक की फीस 6.30 लाख रुपये है।
वीआईटी वेल्लोर (VIT Vellore) -
भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में वीआईटी वेल्लोर दूसरे स्थान पर है, इसे एनआईआरएफ रैंकिंग में 11वीं रैंकिंग प्राप्त हुई है। यह एक निजी, डीम्ड विश्वविद्यालय है। विज्ञान संकाय में 10+2 में 55% अंक (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक) हासिल करने वाले और जेईई मेन स्कोर वाले उम्मीदवार प्रवेश ले सकते हैं। बीई/बी.टेक की फीस 6.90 लाख रुपये से 7.80 लाख रुपये है।
एनआईटी सुरथकल (NITK) -
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक (NITK) सुरथकल को पहले कर्नाटक क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (KREC) सुरथकल के नाम से जाना जाता था। एनआईटी सुरथकल में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को जेईई मुख्य स्कोर के साथ कक्षा 10+2 परीक्षा न्यूनतम 75% अंकों (एससी/एसटी/दिव्यांग छात्रों के लिए 65% अंक) में पास होना चाहिए। एनआईटीके सुरथकल में बीटेक प्रोग्राम की फीस 5.72 लाख रुपये है।
एनआईटी राउलकेला (NIT Rourkela) -
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला में बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन के अंकों और पाठ्यक्रम की एनआईटी राउरकेला कटऑफ आवश्यकताओं के आधार पर होता है। अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के छात्रों को एनआईटी राउरकेला की बी.आर्क और बी.टेक दोनों ट्यूशन फीस में छूट दी गई है। एनआईटी राउलकेला के बीटेक प्रोग्राम के लिए कुल शुल्क 6.28 लाख रुपये है।
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर (AVV , Coimbatore) -
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उम्मीदवार पीसीएम में 55% अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। साथ ही, एईईई या जेईई मेन स्कोर होना चाहिए। बीटेक पाठ्यक्रम की फीस 2,50,000 रुपये से 6,00,000 रुपये है। एवीवी कोयंबटूर एक निजी-डीम्ड विश्वविद्यालय है। इसे NAAC द्वारा ‘A++’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है।
थापर विश्वविद्यालय (Thapar University) -
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीई/ बीटेक /लेटरल एंट्री - 2024 (बीटी, ईसीई, ईईसी, ईवीडी, आरएआई) की फीस 21,60,000 है। वहीं, बीई/बीटेक/लेटरल एंट्री - 2024 (अन्य) के लिए शुल्क 18,20,000 रुपये है। भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/तकनीकी व्यावसायिक विषय में से किसी एक विषय में कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंकों (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55%) के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा जेईई मेन्स परीक्षा पास किया हो। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करें।
एनआईटी वारंगल (NIT Warangal) -
एनआईटी वारंगल के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास किया हो। इसके अलावा, वैध जेईई मेन स्कोर होना चाहिए। बीटेक की कुल फीस 8.48 लाख रुपये है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित छात्रों के लिए ट्यूशन फीस में छूट दी गई है।
एनआईटी कालीकट (NIT Calicut) -
एनआईटी कालीकट बीटेक कोर्स 10 अलग-अलग शाखाओं में पेश करता है। बीई/ बी.टेक में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) विषयों में 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, जेईई मेन परीक्षा में छात्र पास हो। बीटेक कोर्स की फीस 6,23,000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए www.nitc.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
आईसीटी मुंबई (ICT Mumbai) -
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई के बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी और गणित के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण हो। साथ ही, जेईई मेन या एमएचटी सीईटी परीक्षा पास होना चाहिए। आईसीटी मुंबई की फीस 7.20 लाख रुपये है। आईसीटी मुंबई में पाठ्यक्रम पूर्णकालिक और ऑनलाइन मोड में पेश किए जाते हैं।
जेएमआई नई दिल्ली (JMI New Delhi) -
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली एक को-एजुकेशनल सेंट्रल गवर्नेंट यूनिवर्सिटी है। जेएमआई दिल्ली में बीटेक/ बीई प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ एचएससी में कम से कम 55% अंक और जेईई मेन स्कोर होना चाहिए। जेएमआई में बीटेक कोर्स की फीस 64,600 रुपये है। शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से कम है, उनके लिए आवास की सुविधा निःशुल्क है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार