Trusted Source Image

JEE Main 2025: जेईई मेन पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज अपेक्षित अंक

Santosh Kumar | December 3, 2024 | 02:13 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2025 परीक्षा के बाद, एनटीए पर्सेंटाइल प्रारूप में कटऑफ जारी करेगा, जो विभिन्न विषयों के लिए आवश्यक अंकों को इंगित करेगा।

Back

JEE Main 2026 College Predictor

Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.

Try Now
जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 22 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में सभी आवेदकों के मन में एक सवाल है- "क्या मैं पास हो पाऊंगा?"। दरअसल, हर उम्मीदवार के लिए जेईई मेन पासिंग मार्क्स अलग-अलग होते हैं, जो उनकी कैटेगरी के आधार पर तय किए जाते हैं। इस लेख में जेईई मेन पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? इसकी जानकारी दी गई है।

JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions

JEE Main 2026 Tools: College Predictor

JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India

Comprehensive Guide: IIT's | NIT'sIIIT's

जेईई मेन 2025 में पास होने वाले छात्रों में से शीर्ष 2,50,000 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य होते हैं। जो छात्र जेईई मेन में अच्छे अंक लाते हैं, वे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य प्रमुख निजी संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।

जेईई मेन पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

जेईई मेन 2025 के पासिंग मार्क्स संस्थानों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा के बाद, एनटीए पर्सेंटाइल प्रारूप में कटऑफ जारी करेगा, जो विभिन्न विषयों के लिए आवश्यक अंकों को इंगित करेगा।

तब तक, उम्मीदवार पिछले वर्षों के उत्तीर्ण अंकों को देखकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए कैटेगरी वाइज अपेक्षित अंक की जांच कर सकते हैं-

कैटेगरीमार्क्स

सामान्य

90-95

सामान्य-दिव्यांग

0.0019700

ईडब्ल्यूएस

80-85

अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल

75-80

अनुसूचित जाति

55-60

अनुसूचित जनजाति

45-50

Also readJEE Main 2025 Preparation Tips: जेईई मेन 2025 परीक्षा की फ्री में कैसे करें तैयारी? जानें टिप्स, महत्वपूर्ण किताबें

JEE Main 2025 Exam Date: पिछले 5 वर्षों के पासिंग मार्क्स

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक होगी। जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न या सिलेबस में बदलाव से कटऑफ में बदलाव हो सकता है। छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए अधिक अंक लाने का लक्ष्य रखना चाहिए।

जेईई मेन 2025 कटऑफ सूची एनटीए द्वारा प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग से तैयार की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से सामान्य और अन्य श्रेणियों के लिए वर्ष-वार जेईई मेन उत्तीर्ण अंक देख सकते हैं-

वर्ष

सामान्य

सामान्य-पीडबल्यूडीईडबल्यूएसओबीसी-एनसीएलएससीएसटी

2024

93.23

0.001

81.32

79.67

60.09

46.69

2023

90.78

0.001

75.62

73.61

51.98

37.23

2022

88.41

0.003

63.11

67.01

43.08

26.78

2021

87.90

1.01

66.22

68.02

46.88

34.67

2020

90.38

0.06

70.24

72.89

50.18

39.07

Also readJEE Main 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई मेन्स की तैयारी के लिए शुरू किया 45 दिन का क्रैश कोर्स, आवेदन जारी

JEE Main Percentile vs Rank: जेईई मेन पर्सेंटाइल सिस्टम क्या है?

जेईई मेन 2025 खत्म होने के बाद, एनटीए कटऑफ अंक एनटीए स्कोर के रूप में जारी करेगा। यह स्कोर पर्सेंटाइल फॉर्मेट में होता है। इससे पता चलता है कि किसी उम्मीदवार ने दूसरों की तुलना में कैसा प्रदर्शन किया है।

उदाहरण- अगर किसी उम्मीदवार का एनटीए स्कोर 90 है, तो इसका मतलब है कि उसने कुल उम्मीदवारों में से 90 पर्सेंटाइल से बेहतर प्रदर्शन किया है। जेईई पर्सेंटाइल सिस्टम से कटऑफ लिस्ट तैयार करना आसान हो जाता है।

JEE Main 2025 Passing Marks: निर्धारित करने वाले कारक

जेईई मेन 2025 के उत्तीर्ण अंक कई कारकों पर निर्भर करते हैं। अधिकारी इन कारकों के आधार पर उत्तीर्ण अंक तय करेंगे-

  • जेईई मेन के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों की संख्या
  • जेईई मेन परीक्षा में सभी उम्मीदवारों का प्रदर्शन
  • जेईई मेन 2025 का समग्र कठिनाई स्तर
  • जेईई मेन उत्तीर्ण अंकों के पिछले वर्ष के रुझान
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications