GREAT Scholarships 2025: ब्रिटिश काउंसिल ने भारतीय छात्रों के लिए की ‘ग्रेट स्कॉलरशिप 2025’ की घोषणा
Abhay Pratap Singh | January 21, 2025 | 03:28 PM IST | 2 mins read
ग्रेट स्कॉलरशिप 2025 के तहत प्रत्येक छात्रवृत्ति एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस के रूप में न्यूनतम £10,000 के बराबर है।
नई दिल्ली: सांस्कृतिक संबंधों और शैक्षिक अवसरों के लिए ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय संगठन ब्रिटिश काउंसिल (British Council) ने यूके सरकार के ग्रेट ब्रिटेन अभियान के साथ साझेदारी में ‘ग्रेट स्कॉलरशिप 2025’ की घोषणा की है। ग्रेट स्कॉलरशिप भारत के छात्रों को ब्रिटेन में विभिन्न अध्ययन क्षेत्रों में स्नातकोत्तर अध्ययन करने का अवसर प्रदान करती है।
देश भर के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में यूके यूनिवर्सिटीज द्वारा भारत में 26 छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। प्रत्येक छात्रवृत्ति एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस के रूप में न्यूनतम £10,000 के बराबर है। प्रवेश सत्र 2025 के लिए तीन प्राथमिक श्रेणियों में छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं।
मुख्य विषयों के अंतर्गत विविध शैक्षणिक विषयों का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए 21 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। दो छात्रवृत्तियां न्याय और कानून में स्नातकोत्तर अध्ययन करने वालों के लिए हैं, जो कानूनी और न्याय-उन्मुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती हैं। इसके अतिरिक्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महत्वाकांक्षी लीडर्स के लिए तीन छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं, विशेष रूप से STEM विषयों के भीतर।
ब्रिटिश काउंसिल की डायरेक्ट ऑफ एजुकेशन इंडिया रितिका चंदा पार्रुक एमबीई ने कहा, “ग्रेट स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में स्नातकोत्तर अध्ययन करने का एक अमूल्य अवसर प्रदान करती है, जिससे वित्त, विपणन, व्यवसाय, मनोविज्ञान, डिजाइन, मानविकी और नृत्य जैसे विविध विषयों में छात्र प्रवेश ले सकते हैं।”
यूके में अध्ययन करने से न केवल विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है, बल्कि छात्रों को विविध सांस्कृतिक अनुभवों और वैश्विक नेटवर्क में भी शामिल किया जाता है, जिससे वे अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धी वैश्विक नौकरी बाजार में सफल होने के लिए तैयार होते हैं। यह पहल वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को उनके चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ब्रिटेन में अध्ययन के बाद काम के बेहतर विकल्प रोजगार क्षमता को और बढ़ाते हैं तथा छात्रों को बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। यूके अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और विश्व स्तर पर अपने विश्वविद्यालयों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें से कई लगातार अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार