TN SSLC Results 2024: तमिलनाडु एसएसएलसी रिजल्ट tnresults.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 09:38 AM IST | 1 min read
टीएनडीजीई बोर्ड रिजल्ट 2024 को ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। छात्रों को परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों में जाकर मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।
नई दिल्ली : सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) तमिलनाडु ने टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। टीएन एसएसएलसी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.nic.in या tnresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
तमिलनाडु बोर्ड एसएसएलसी (10वीं) रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार बोर्ड का पास प्रतिशत 91.55 है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.53% और लड़कों का 88.58% है। टीएन एसएसएलसी परीक्षा में कुल 9,26,673 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 4,22,591 लड़कियां थी, और 3,96,152 लड़के शामिल थे। कुल मिलाकर 9,08,080 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18,593 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
तमिलनाडु बोर्ड 10वीं मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया, जिसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
तमिलनाडु बोर्ड ने 26 मार्च से 8 अप्रैल, 2024 तक टीएन एसएसएलसी परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। डीजीई तमिलनाडु प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शीर्ष रैंकिंग वाले छात्रों के नामों की घोषणा नहीं करेगा।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले टीएन परिणाम वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं।
- “तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- 'मार्क्स प्राप्त करें' विकल्प पर क्लिक करें।
- तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 10वीं परिणाम 2024 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- टीएन एसएसएलसी परिणाम मार्कशीट 2024 डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]Kerala DHSE 12th Results 2024: केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट keralaresult.nic.in पर जारी, 78.69 प्रतिशत छात्र पास
Kerala DHSE 12th Results 2024: केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 9 मई को आधिकारिक वेबसाइट keralaresult.nic.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी