SWAYAM Exam Rescheduled: लोकसभा चुनाव के चलते स्वयं जनवरी परीक्षा तिथि में फेरबदल, देखें नया शेड्यूल
Santosh Kumar | March 20, 2024 | 02:06 PM IST | 2 mins read
स्वयं जनवरी 2024 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल तक exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2024 सेमेस्टर परीक्षा की तारीखों को फेरबदल किया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा तिथि में बदलाव का कारण आगामी लोकसभा चुनाव है। देश में आम चुनावों के चलते, एनटीए ने 25 मई को होने वाली SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा को 27 मई के लिए री-शेड्यूल किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, केवल 25 मई को होने वाली परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। शेष परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18, 19, 26 मई को होंगी। बता दें कि एनटीए ने 456 पाठ्यक्रमों के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (जनवरी 2024 सेमेस्टर) परीक्षा के लिए 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किए थे।
SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल तक exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र सुधार विंडो एनटीए द्वारा 20 से 22 अप्रैल के बीच सक्रिय की जाएगी। इसके बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
SWAYAM Registration Fees: आवेदन शुल्क
SWAYAM January 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 750 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 600 रुपये प्रति कोर्स है। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी (एनसीएल) के छात्रों के लिए अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 500 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 400 रुपये प्रति कोर्स है।
SWAYAM January Exam 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके SWAYAM 2024 January Semester Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- 'SWAYAM - Click Here for Registration/Login' विकल्प पर क्लिक करें।
- नए उपयोगकर्ताओं को Register पर क्लिक करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देश को पढ़ें और आगे बढ़ें।
- ईमेल-आईडी डालें और Send OTP पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें