Santosh Kumar | March 20, 2024 | 01:30 PM IST | 1 min read
परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने आईआईटी जैम परिणाम 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मास्टर्स 2024 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने परिणाम के साथ परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है।
परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के दौरान दर्ज किए गए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि जैम परीक्षा 2024 का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा 11 फरवरी को किया गया था।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके IIT JAM 2024 Result तक आसानी से पहुंच सकते हैं-
Also readIIT JAM Answer Key 2024: आईआईटी जैम आंसर की जारी, jam.iitm.ac.in से करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आईआईटी जेएएम 2024 की काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। संस्थान शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 10 अप्रैल से आईआईटी जैम 2024 के लिए काउंसलिंग सत्र शुरू करने वाला है। काउंसलिंग के चार राउंड होंगे, सीटें खाली रहने पर अतिरिक्त राउंड की संभावना है।