Swachhata Hi Seva 2025: सीबीएसई 2 अक्टूबर तक स्कूलों में चलाएगा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान, दिशानिर्देश जारी
Santosh Kumar | September 18, 2025 | 04:49 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने सभी स्कूलों से स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2025 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 2025 के संबंध में स्कूलों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस (एसबीडी) मनाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ रखी गई है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।
अभियान के तहत, बोर्ड ने स्कूलों और संबंध संस्थानों को गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है। इनमें छात्रों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाना और स्कूलों व छात्रावासों में स्वच्छता अभियान चलाना शामिल है।
इन गतिविधियों के संचालन के लिए निर्देश
इसमें प्लास्टिक उन्मूलन पर निबंध/कविता/वाद-विवाद/नारा लेखन/क्विज और पेंटिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा, स्वच्छता ही सेवा थीम पर स्कूलों के प्रवेश द्वार पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों में और आसपास स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाए और नुक्कड़ नाटक या नाटक किए जाएं। इसके साथ ही स्कूलों, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों में पौधे भी लगाए जाएं।
छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के साथ "स्वच्छता ही सेवा" और "स्वच्छोत्सव" जैसे नारे लगाते हुए रैलियां निकाली जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, स्कूल स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
सभी स्कूलों से अभियान से जुड़ने की अपील
स्वच्छता, सफाई और स्वच्छता प्रथाओं पर कक्षाएं, सेमिनार, संवाद, शैक्षिक सत्र या कार्यशालाएं आयोजित की जा सकती हैं। सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए ब्लॉक या जिला स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा सकते हैं।
अभियान का सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए फ़ोटो और वीडियो बनाए जाएं। पिछले वर्ष की तरह, इस वर्ष भी 25 सितंबर को पूरे देश में श्रमदान, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' प्रस्तावित है
गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट forms.gle/c21BwEG4LTRRORUZA पर 3 अक्टूबर तक भेजी जा सकती है। बोर्ड ने सभी स्कूलों से स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2025 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन