Supreme Court JCA Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 4 नवंबर से करें आवेदन

Saurabh Pandey | October 16, 2026 | 10:54 AM IST | 2 mins read

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती आवेदन केवल ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (ग्रुप 'C') पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 130 रिक्तियां हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 नवंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती के लिए 1 अक्टूबर 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांगजनों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के विभागीय कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं होगी।

Supreme Court JCA Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा रखी गई है।

Supreme Court JCA Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर)/पूर्व सैनिक/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है। इसके साथ ही बैंक शुल्क भी लगेगा, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। आवेदन शुल्क किसी अन्य रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शुल्क का भुगतान UCO बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

Supreme Court JCA Exam 2026: परीक्षा तिथि

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा 26 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि आंसर की 28 दिसंबर 2026 को अपलोड की जाएंगी, और 28 से 29 दिसंबर 2026 तक आपत्तियों के लिए समय दिया जाएगा। इंटरव्यू की तारीखों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी।

Also read IBPS SO Prelims Result 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें

Supreme Court JCA Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. वस्तुनिष्ठ परीक्षा - इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे (25 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, 25 प्रश्न न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, 25 प्रश्न जनरल इंग्लिश और 25 प्रश्न जनरल अवेयरनेस)। इसकी अवधि 1.5 घंटे (90 मिनट) होगी और न्यूनतम पासिंग अंक 50 होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  2. इंटरव्यू - 25 अंकों के इंटरव्यू में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 13 निर्धारित किए गए हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेरिट सूची के आधार पर 1:3 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]