SummitUp 2024: आईआईएम बैंगलोर का समिटअप 2024 कार्यक्रम संपन्न, 300+ स्टार्टअप संस्थापक हुए शामिल
Santosh Kumar | October 10, 2024 | 08:45 PM IST | 2 mins read
जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने समिटअप 2024 कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य भाषण दिया। उन्होंने भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया।
नई दिल्ली: आईआईएम बैंगलोर-एनएसआरसीईएल के उद्यमिता और नवाचार केंद्र ने समिटअप 2024 का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टेक और डीपटेक, गवर्नेंस, प्रभाव, फंडिंग और जेंडर लेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में 300 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक शामिल हुए। इसका उद्देश्य देश में नवाचार और विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में आईआईएम बैंगलोर और आईआईटी मद्रास द्वारा 'इंडिया इनक्यूबेटर कैलिडोस्कोप 2024' रिपोर्ट लॉन्च की गई। रिपोर्ट में स्टार्टअप्स के विकास, फंडिंग और बौद्धिक संपदा निर्माण में तेजी लाने में इनक्यूबेटर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
जी20 शेरपा के भाषण से हुई शुरूआत
रिपोर्ट के अनुसार, इनक्यूबेटेड स्टार्टअप को 2.5 गुना अधिक फंडिंग मिलती है, जिससे रोजगार और आर्थिक विकास में वृद्धि होती है। इससे स्टार्टअप इकोसिस्टम में नीति और व्यवहार पर असर पड़ने की उम्मीद है।
शिखर सम्मेलन के पहले दिन की शुरुआत जी20 शेरपा अमिताभ कांत के मुख्य भाषण से हुई। उन्होंने भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और शासन और वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए उद्यमिता में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।
स्टार्टअप भविष्य को सशक्त बनाना लक्ष्य
दूसरे दिन बिगबास्केट डॉट कॉम के सह-संस्थापक विपुल पारेख ने मुख्य भाषण दिया। इसके बाद पीयूष बंसल, पराग ढोल, आशीष फाफड़िया और कृष्णन एस. अय्यर ने पैनल चर्चा की। इस सत्र में स्टार्टअप्स के कुछ यथार्थवादी विकास मॉडल पर चर्चा की गई।
समिटअप 2024 में पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर चर्चा की गई, जहां उपस्थित लोगों ने जाना कि इनक्यूबेटर भारत के स्टार्टअप परिदृश्य को कैसे प्रभावित कर रहे हैं। आईआईएम बैंगलोर से प्रोफेसर श्रीवर्धिनी के झा और आईआईटी मद्रास से प्रोफेसर थिलाई राजन ने सत्रों का संचालन किया।
इस ट्रैक ने प्रतिभागियों को उनके इनक्यूबेशन कार्यक्रमों को बढ़ाने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान किए। संस्थान द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि समिटअप 2024 भारत में स्टार्टअप के भविष्य को सशक्त बनाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार