SSC Stenographer Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए आवेदन ssc.gov.in पर शुरू

Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 09:12 AM IST | 2 mins read

एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 की आधिकारिक अधिसूचना का पीडीएफ फॉर्म अब सभी उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस अधिसूचना में रिक्तियों, वेतन और आवेदन की तिथियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

How to crack SSC CHSL

Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.

Download Now
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और ग्रेड 'डी' के अंतर्गत कुल 731 रिक्तियां जारी की गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2026 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई है। आवेदन फॉर्म की त्रुटियां सुधारने के लिए 20 और 21 मई तक अवसर दिया गया है।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण (ओटीआर) करना होगा, सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और ग्रेड 'डी' के अंतर्गत कुल 731 रिक्तियां जारी की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के तहत वेतन स्तर 6 के अनुसार वेतन मिलेगा। रिक्तियों की घोषणा के साथ ही सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

SSC Stenographer Recruitment 2026: आयुसीमा

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' भर्ती के लिए 1 अगस्त 2026 को आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी वे उम्मीदवार जिनका जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं हुआ हो, आवेदन करने के पात्र हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' भर्ती के लिए 1 अगस्त 2026 को आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी वे उम्मीदवार जिनका जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं हुआ हो, आवेदन करने के पात्र हैं।

SSC Stenographer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आरक्षण के पात्र महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विशिष्ट विकलांग व्यक्तियों (PwBD) और पूर्व सैनिकों (ESM) को परीक्षा शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या RuPay डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवार 16 मई 2026 (रात 11:00 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Also read UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से करें आवेदन

SSC Stenographer Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग प्रणाली लागू होगी।

भाग (Part)
विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
कुल समय
I
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (Reasoning)
50
50
2 घंटे (प्रत्येक भाग के लिए सेक्शनवाइज समय: भाग I और II के लिए 30-30 मिनट और भाग III के लिए 60 मिनट)
II
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
50
50

III
अंग्रेजी भाषा और बोधगम्यता (English Language)
100
100

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]