Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 10:32 PM IST | 1 min read
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद का परीक्षा किया जाएगा।

नई दिल्ली : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ ने विभिन्न प्रखंडो के लिए होमगार्ड्स की नियुक्ति के लिए नोटफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये हैं। जो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से भुगतान किया जाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन में आवेदक द्वारा सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। सफलतापूर्वक भरे गए ऑनलाइन आवेदन के प्रिन्टआउट को अभ्यर्थी द्वारा 8 मई 2026 से 5 जून 2026 तक जिला संबंधित कार्यालय, रामगढ़ में जमा करना अनिवार्य है।
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
प्रखण्ड का नाम | महिला | पुरुष | कुल रिक्ति |
रामगढ | 20 | 20 | 40 |
पतरातु | 26 | 26 | 52 |
गोला | 17 | 18 | 35 |
माण्डु | 30 | 31 | 61 |
चितरपुर | 01 | 02 | 03 |
दुलमी | 11 | 11 | 22 |
कुल योग | 105 | 108 | 213 |
Also read UPSSSC JE Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को परीक्षा
शहरी क्षेत्र | महिला | पुरुष | कुल रिक्ति |
शहरी तकनीकी | 17 | 18 | 35 |
शहरी गैर तकनीकी | 18 | 18 | 36 |
कुल योग | 35 | 36 | 71 |