SSC Recruitment 2026: एसएससी एसएसए, यूडीसी पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | June 5, 2026 | 07:00 PM IST | 3 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10 प्रमुख सरकारी विभागों में SSA और UDC पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा (LDCE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 5 जून से 26 जून 2026 तक नई वेबसाइट पर OTR के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे और पहले से ही विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भर्ती निकाली है। आयोग द्वारा सीनियर सेक्रिटेरिएट असिस्टेंट (SSA) और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) ग्रेड के पदों को भरने के लिए 'लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2025' (LDCE 2025) का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 जून 2026 की रात 11 बजे तक अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जो कि आवेदन की आखिरी तारीख और समय है। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपने विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित विभाग (HOD/HO) के माध्यम से क्षेत्रीय निदेशक (उत्तरी क्षेत्र), कर्मचारी चयन आयोग, लोधी रोड, नई दिल्ली को भेजना होगा। यह हार्ड कॉपी वहां पहुंचने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 (विदेश और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए 10 जुलाई 2026) तय की गई है।
आवेदन के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन'अनिवार्य
आयोग ने साफ किया है कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नया 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) करना अनिवार्य होगा। पुरानी वेबसाइट (ssc.nic.in) पर किया गया पिछला रजिस्ट्रेशन इस नई वेबसाइट पर मान्य नहीं होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी, जिसके लिए उन्हें बिना टोपी, चश्मा या मास्क के कैमरे के सामने बैठना होगा। इसके अलावा 10 से 20 KB साइज में अपने सिग्नेचर भी स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
विभिन्न विभागों में रिक्तियों का विवरण और वेतनमान
यह भर्ती परीक्षा भारत सरकार के 10 प्रमुख मंत्रालयों, कार्यालयों और कैडरों में कुल रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें विदेश मंत्रालय के तहत आने वाला केंद्रीय पासपोर्ट संगठन (76 पद), सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा (42 पद), रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिक सेवा (19 पद) और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (24 पद) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत निर्वाचन आयोग, भारतीय वन सर्वेक्षण और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) जैसे विभागों में भी पद खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 (ग्रुप 'सी' अराजपत्रित) के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
SSC SSA Recruitment 2026: परीक्षा कब तक होगी?
इन पदों पर चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आगामी जुलाई-अगस्त 2026 में केवल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया
एसएससी की यह विभागीय परीक्षा मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित होगी-
भाग-1 (लिखित एवं कंप्यूटर आधारित परीक्षा - 300 अंक) - इसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 (200 अंक) कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ (Objective MCQ) प्रकार का होगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। वहीं पेपर-2 (100 अंक) पारंपरिक विवरणात्मक (Descriptive) प्रकार का होगा, जिसमें नोटिंग, ड्राफ्टिंग और ऑफिस प्रोसीजर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपरों के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा।
भाग-2 (सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन - 100 अंक) - लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों के काम के रिकॉर्ड (APARs) का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। अंतिम चयन भाग-1 और भाग-2 में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।
अगली खबर
]RBI Officer Grade B Admit Card 2026: आरआरबी ऑफिसर ग्रेड बी एडमिट कार्ड जारी, फेज-1 परीक्षा तिथि जानें
आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल