Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया कि, सभी चरणों में सफल घोषित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट उनके खेल उपलब्धियों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर बीएसएफ जीडी स्पोर्ट्स कोटा फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम परिणाम में कुल 152 कैंडिडेट चयनित किए गए हैं।
बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा अंतिम परिणाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी और पुरुष/ महिला सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
अंतिम परिणाम में शॉर्टलिस्ट कुल अभ्यर्थियों में से 70 पुरुष और 82 महिलाएं शामिल हैं। नोटिस में कहा गया कि उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) है। उनकी नियुक्ति खेल प्रमाणपत्रों एवं उपलब्धियों के सत्यापन, चरित्र जांच तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही अंतिम रूप से मान्य होगी।
सभी चरणों में सफल घोषित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट उनके खेल उपलब्धियों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने खेल उपलब्धियों में अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया गया है। समान अंक होने की स्थिति में टाई नियम का भी पालन किया गया।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 549 (पुरुष/महिला) के पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, पीएसटी/पीईटी, खेल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम योग्यता शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएफ कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं: