Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 02:57 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ऑफिसर ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 जून को आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती 2026 के लिए चरण-1 डीआर जनरल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से आरआरबी ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
आरआरबी ऑफिसर ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आरबीआई ग्रेड बी 2026 चरण-1 की परीक्षा सामान्य पदों के लिए 13 जून को और डीईपीआर एवं डीएसआईएम पदों के लिए 14 जून को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पद के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाएंगे।
आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, परीक्षा का नाम (आरबीआई ग्रेड बी चरण 1), परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Phase-1), मुख्य परीक्षा (Phase-2) और साक्षात्कार (Interview) चरण शामिल है। आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60 ग्रेड बी के पद भरे जाएंगे।
कुल रिक्तियों में से जनरल के 40 पद और डीईपीआर एवं डीएसआईएम के 10-10 पद शामिल हैं। फेज-1 और फेज-2 दोनों में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरबीआई करियर्स पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: