SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जानें पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | August 3, 2024 | 08:59 AM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का आज यानी 3 अगस्त आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस-हवलवार भर्ती 2024 आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन के लिए विंडो 16 और 17 अगस्त को खोली जाएगी। केवल उन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने परीक्षा शुल्क के भुगतान के साथ ऑनलाइन आवेदन पूरा किया होगा। उम्मीदवारों को आवेदन सुधार शुल्क का भुगतान करना होगा।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: रिक्तियों का विवरण
कर्मचारी चयन आयोग ने रिक्तियों की संख्या भी बढ़ा दी है। एसएससी एमटीएस रिक्तियों को 4,887 से बढ़ाकर 6,144 कर दिया गया है। जबकि 3439 रिक्तियां सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार पदों के लिए हैं। अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 9593 हो गई हैं। इससे पहले एसएससी ने कुल 8,436 रिक्तियां जारी की थी।
SSC MTS Vacancy 2024: आयुसीमा
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि हवलदार पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है।
SSC MTS Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है।
SSC MTS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला/ एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: परीक्षा विवरण
एसएससी कैलेंडर 2024 के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2024 टियर 1 परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2024 में देश भर में कई पालियों में आयोजित होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
Also read UPSC CDS I Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, नाम और रोल नंबर से करें चेक
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: एडमिट कार्ड
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध होगा। आयोग उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि के बारे में सूचित करने के लिए एसएससी एमटीएस हवलदार 2024 आवेदन स्थिति जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें