SSC JE Paper 2 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-2 के लिए परीक्षा तिथि जारी; कुल 1,765 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | September 3, 2024 | 09:16 AM IST | 2 mins read
एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों के लिए एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 परीक्षा 2024 (SSC JE Paper 2 2024) की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-2 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया जाएगा।
एसएससी जेई पेपर 1 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण की परीक्षा यानी जेई पेपर 2 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा 2024 का आयोजन 5, 6 और 7 जून को किया गया था, जिसके परिणाम 20 अगस्त 2024 को घोषित किए गए थे।
एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, “आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 का पेपर-II 6 नवंबर 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और पेपर 2 के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।”
Also read SSC JE 2024 Paper 1 Result: एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एसएससी जेई भर्ती अभियान 2024 के माध्यम से कुल 1,765 रिक्त पदों को भरा जाएगा। शुरुआत में इस भर्ती के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में कुल 968 जूनियर इंजीनियर की रिक्तियों को भरा जाना था, जिसे बाद में आयोग द्वारा बढ़ा दी गई। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट के अनुसार, कुल 16,223 उम्मीदवार एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए योग्य हैं। इनमें से 11,765 सिविल इंजीनियरिंग पदों के लिए पात्र हैं, जबकि 4,458 अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए योग्य हैं।
SSC JE 2024 Paper 2 Exam: परीक्षा पैटर्न
एसएससी जेई चयन प्रक्रिया में तीन चरणों पेपर 1, पेपर 2 और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। एसएससी जेई पेपर 2 में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल स्ट्रीम से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच