SSC Delhi Police SI, CAPF 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ मार्कशीट जारी, ssc.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 04:37 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके ssc.nic.in के डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक लिंक पर क्लिक करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ 2023 के फाइनल अंक जारी किए हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2023 में उप-निरीक्षक के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपनी मार्कशीट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए इसकी जानकारी उम्मीदवारों से साझा की है।
आयोग ने इससे पहले 5 अप्रैल को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 में उप-निरीक्षक का अंतिम परिणाम घोषित किया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची एसएससी के पुराने पोर्टल पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके ssc.nic.in के डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक लिंक पर क्लिक करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। यह सुविधा 14 मई (शाम 6:00 बजे) से 28 मई (शाम 06:00 बजे) तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
SSC Delhi Police SI, CAPF 2023: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ 2023 फाइनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसएससी की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आईडी लॉगिन करें।
- SSC Delhi Police SI, CAPF 2023 स्कोर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें लें।
एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई फाइनल रिजल्ट में 1,865 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिनमें से 166 महिला उम्मीदवार और 1,699 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। दिल्ली पुलिस एसआई में 55 महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है और सीएपीएफ एसआई में 113 महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
एसएससी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित मेडिकल टेस्ट में कुल 7,046 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 568 महिलाएं और 6,478 पुरुष उम्मीदवार थे। आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 1 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र