SSC CPO 2024 Admit Card: एसएससी सीपीओ पीईटी, पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 7, 2024 | 09:49 PM IST | 1 min read
लिखित परीक्षा में योग्य घोषित होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए पीईटी, पीएसटी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे अपने क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने एसएससी सीपीओ पेपर 1 का रिजल्ट 2 सितंबर को जारी किया था।
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
SSC CPO Physical Admit Card: इन क्षेत्रों के प्रवेश पत्र जारी
खबर लिखे जाने तक आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
इसके अलावा एसएससी ने केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु राज्यों के लिए भी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
इन राज्यों के छात्र अपने एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्र की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Also read SSC CPO 2024 Result: एसएससी सीपीओ पेपर 1 का रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी; मेरिट लिस्ट, कटऑफ करें चेक
SSC CPO 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीपीओ फिजिकल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आयोग की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, एसएससी सीपीओ फिजिकल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एसएससी सीपीओ फिजिकल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार