Trusted Source Image

SSC CHT Vacancy 2026: एसएससी सीएचटी कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स जारी, रिक्तियां 84 से बढ़कर 303 हुईं

Santosh Kumar | July 9, 2026 | 04:57 PM IST | 1 min read

इस भर्ती अभियान के तहत, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक आदि पदों के लिए कुल 303 रिक्तियां भरी जाएंगी।

एसएससी सीएचटी कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सीएचटी कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (सीएचटी) भर्ती 2026 के लिए कैटेगरी के हिसाब से वैकेंसी की पूरी जानकारी जारी कर दी है। शुरुआत में 84 पदों की घोषणा की गई, लेकिन अब कुल वैकेंसी बढ़कर 303 हो गई हैं। आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी में अतिरिक्त पदों को शामिल करते हुए यह अपडेट जारी किया है। एसएससी सीएचटी कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है।

एसएससी सीएचटी भर्ती 2026 के तहत जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडबल्यूएस कैटेगरी में वैकेंसी बढ़ाई गई हैं। इस बढ़ोतरी से योग्य कैंडिडेट्स को अधिक मौके मिलेंगे। आयोग जल्द ही परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है।

SSC CHT Exam Date 2026: पेपर 1 अगस्त-सितंबर में होगा

जारी की गई वैकेंसी अस्थायी हैं; इसलिए, अंतिम वैकेंसी अलग हो सकती हैं। एसएससी राज्य-वार या जोन-वार वैकेंसी का विवरण तैयार नहीं करता है। राज्य-वार या जोन-वार वैकेंसी की जानकारी के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करें।

इस भर्ती अभियान के तहत, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक आदि पदों के लिए कुल 303 रिक्तियां भरी जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार, सीएचटी का पेपर-1 अगस्त-सितंबर में होगा।

Also readSSC Delhi Police Constable Result 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी

SSC CHT Vacancy 2026: एसएससी सीएचटी श्रेणीवार वैकेंसी विवरण

एसएससी सीएचटी 2026 कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स नीचे तालिका में दी गई है-

श्रेणी

एसएससी सीएचटी वैकेंसी

अनारक्षित

156

अनुसूचित जाति

37

अनुसूचित जनजाति

15

अन्य पिछड़ा वर्ग

75

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

20

कुल

303

पेपर-2 बाद में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पेपर-1 और 2 और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास स्नातक स्तर की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications