SSC CHT Answer Key 2025: एसएससी सीएचटी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट ssc.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | September 4, 2025 | 07:10 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक की सहायता से अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और पेपर-2 की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संयुक्त हिंदी अनुवादक (सीएचटी) 2025 पेपर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। एसएससी सीएचटी परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आंसर की में किसी भी त्रुटि के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
एसएससी सीएचटी प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 4 सितंबर 2025 शाम 6 बजे से 7 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा।
SSC CHT Answer Key 2025: समयसीमा के भीतर आपत्ति प्रस्तुत करें
पहले यह शुल्क ₹100 था, जिसे घटाकर ₹50 कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद भेजी गई कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं, यह निर्धारित समय तक ही उपलब्ध रहेगा।
एसएससी सीएचटी 2025 का पेपर-1 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी जिसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से 100-100 प्रश्न थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
SSC CHT Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीएचटी पेपर 1 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन विवरण के साथ आईडी लॉगिन करें।
- एसएससी सीएचटी आंसर की 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचटी आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंको की गणना करें और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज करें।
एसएससी सीएचटी परीक्षा 437 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई। उम्मीदवार उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक की सहायता से अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और पेपर-2 (वर्णनात्मक परीक्षा) की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
अगली खबर
]SSC CGL 2025 Exam Dates: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि घोषित, 12 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम, जानें डेट्स
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के रूप में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग