SSC CHSL Recruitment 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए ssc.gov.in पर आवेदन शुरू; 3,131 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | June 23, 2025 | 08:52 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 जुलाई और फीस जमा करने की लास्ट डेट 19 जुलाई तय की गई है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 23 जून से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा 2025 (SSC CHSL 2025 Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 19 जुलाई तय की गई है। सफलतापूर्वक एसएससी सीएचएसएल एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने वाले उम्मीदवारों के लिए 23 जुलाई और 24 जुलाई को एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी।
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए एसएससी सीएचएसएल 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीएचएलएल 2025 परीक्षा के लिए आवेदकों को 100 रुपए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। एसएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,131 रिक्त पदों को भरेगा।
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 उत्तीर्ण प्रमाणपत्र सहित स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। एसएससी सीएचएसएल 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती परीक्षा दो चरणों टियर-1 और टियर-2 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 8 सितंबर से 18 सिंतबर तक कराई जाएगी। टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड जारी करेगा। टियर 1 पेपर कुल 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस और जनरल अवेयरनेस विषय से 25-25 प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’