SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 7 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL Exam) 2026 टियर 1 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीजीएल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी पर 4 नवंबर को रात 9:00 बजे से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
आयोग ने टेंटेटिव आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। समय-सीमा के बाद रिस्पॉन्स शीट और अस्थायी उत्तर-कुंजी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में रिस्पॉन्स शीट व आंसर की उपलब्ध कराने के लिए किए गए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “टेंटेटिव उत्तर कुंजी के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो, तो उसे 4 नवंबर से 7 नवंबर, 2026 (रात 09:00 बजे) तक ऑनलाइन जमा कर सकते है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से भेजी गई चुनौतियों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
अभ्यर्थियों को आपत्तियां उठाने से पहले ‘चैलेंज/ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम’ से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 टियर 1 का आयोजन 30 सितंबर से 28 अक्टूबर, 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
SSC CGL Answer Key 2026 Out: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल एसएससी पोर्टल https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन/रजिस्टर’ टैब पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आंसर की जांचें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्ति उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार