Santosh Kumar | November 7, 2024 | 12:57 PM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) किसी भी समय संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के टियर 1 का परिणाम जारी कर सकता है। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल की प्रोविजनल आंसर की 4 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी।
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 में टियर 2 के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
आयोग की ओर से अभी एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 टियर 1 की तिथि घोषित नहीं की गई है। सीजीएल परीक्षा के जरिए एसएससी मंत्रालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17,727 रिक्त पदों को भरेगा। श्रेणीवार उत्तीर्ण मानदंड की तालिका नीचे दी गई है-
श्रेणी | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|
अनारक्षित | 30% |
ओबीसी और ईडब्ल्यूएस | 25% |
अन्य | 20% |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे-