SSC CGL Option-cum Preference: एसएससी सीजीएल ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस लिंक सक्रिय, 12 मार्च तक भरें वरीयताएं
Saurabh Pandey | March 9, 2026 | 07:47 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस प्रक्रिया उम्मीदवार लॉगिन सेक्शन के माध्यम से होगी। उम्मीदवार इस समयावधि के भीतर अपनी पसंद को कई बार बदल सकते हैं। पदों और विभागों के लिए अंतिम रूप से भरी गई प्राथमिकता को चयन प्रक्रिया के लिए अंतिम माना जाएगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) भर्ती के लिए ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस लिंक सक्रिय कर दिया है। यह सुविधा टियर 2 की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस फॉर्म उपलब्ध है और इच्छुक आवेदक अपनी पद वरीयता भरने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस लिंक 12 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन लॉगिन माध्यम से अपने विकल्प भर सकते हैं। उम्मीदवार केवल दिए गए समय के दौरान ही अपने ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस चयन में बदलाव कर सकते हैं। अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवार द्वारा भरी गई वरीयताएं अंतिम मानी जाएंगी।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपनी वरीयता भरने के बाद, वे सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करें। जो उम्मीदवार दी गई समय अवधि के दौरान अपना ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस नहीं भरते हैं, उन्हें अपना ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस जमा करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
इसलिए दूसरे चरण की परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीजीएलई-2025 की अंतिम मेरिट सूची में अपनी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए अपना ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस अनिवार्य रूप से भरना होगा।
Also read SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा तिथि ssc.gov.in पर घोषित
SSC CGL Option-cumPreference: ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस भरने की प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- एसएससी सीजीएल ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC CGL Exam 2025: परीक्षा विवरण
एसएससी सीजीएल परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया। इसका परिणाम 18 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा 18 से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी पद वरीयता जमा करनी होगी।
SSC CGL Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल फाइनल रिक्तियों की संख्या भी जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 15130 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी