SSB HCM Skill Test Date 2026: एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल स्किल टेस्ट डेट घोषित, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 31, 2026 | 08:55 AM IST | 1 min read

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 7 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी और अभ्यर्थियों के मार्क्स 14 अक्टूबर को एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे।

अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 पद के लिए आयोजित होने वाले 'स्किल/टाइपिंग टेस्ट' से जुड़ा नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट के लिए श्रेणीवार कुल रिक्तियों के केवल 15 गुना अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट करके बुलाया जाएगा।

एसएसबी ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि चयनित श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची और परीक्षा के प्रवेश पत्र बहुत जल्द एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइटों recruitment.ssb.gov.in एवं ssb.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 7 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी और अभ्यर्थियों के मार्क्स 14 अक्टूबर को एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे।

SSB HC Ministerial Skill Test Date 2026: स्किल और टाइपिंग टेस्ट डेट

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्किल और टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 16 नवंबर और 18 नवंबर 2026 से देश के विभिन्न 5 निर्धारित केंद्रों पर शुरू किया जाएगा।

SSB HC Ministerial Skill Test Date 2026: परीक्षा केंद्रों की जानकारी

  1. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC), एसएसबी अलवर
  2. 25वीं वाहिनी एसएसबी घिटोरनी (नई दिल्ली)
  3. एसएसबी अकादमी भोपाल
  4. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC), एसएसबी सुपौल,
  5. क्षेत्रीय मुख्यालय (SHQ) एसएसबी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

Also read RRB Ajmer NTPC UG 2025 CBT 2 Result: आरआरबी अजमेर एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

SSB Head Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  2. शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  3. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  4. कौशल/टाइपिंग परीक्षा
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)
  7. अंतिम मेरिट सूची
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]