SSB PET PST Admit Card 2026: एसएसबी कांस्टेबल-एसआई फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | August 8, 2026 | 03:56 PM IST | 1 min read

एसएसबी कांस्टेबल पीईटी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएसबी कांस्टेबल-एसआई फिजिकल टेस्ट का आयोजन 19 अगस्त से किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 8 अगस्त को कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर (नॉन-जीडी) 2025 पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssb.gov.in/ या recruitment.ssb.gov.in पर जाकर हॉल टिकट जांच सकते हैं।

एसएसबी कांस्टेबल पीईटी-पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। फिजिकल टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSB Constable-SI PET/PST 2026: शारीरिक परीक्षा तिथि

शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा का आयोजन 19 अगस्त 2026 से किया जाएगा। एसएसबी ने सब-इंस्पेक्टर (नॉन जीडी), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (नॉन जीडी), हेड कांस्टेबल (मेडिकल कैडर), हेड कांस्टेबल (नॉन जीडी) और कांस्टेबल (नॉन जीडी) पदों के लिए फिजिकल टेस्ट के ई-एडमिट कार्ड applyssb.com/ssb_ct_si_pet_admitcards_26_v2/applicationAfterIndex पर उपलब्ध करा दिए हैं।

Also read CGPSC ADPO Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा की डेट घोषित

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, सभी अभ्यर्थी लॉगिन करके अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर पर ईमेल या एसएमएस के माध्यम से सूचना 10 अगस्त, 2026 तक भेज दी जाएगी। नोटिस में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके भी हॉल टिकट जांच सकते हैं।

एसएसबी कांस्टेबल - सब इंस्पेक्टर (नॉन-जीडी) 2025 भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक एसएसबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

SSB Constable-SI Physical Test Admit Card 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएसबी कांस्टेबल एसआई फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएसबी भर्ती पोर्टल https://recruitment.ssb.gov.in/ पर जाएं।
  • पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • एसएसबी कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]