SRMJEEE Results 2024: एसआरएमजेईईई फेज 1 बीटेक रिजल्ट srmist.edu.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 29, 2024 | 02:08 PM IST | 1 min read
संस्थान ने 20 से 22 अप्रैल तक विभिन्न परीक्षा स्थलों पर एसआरएमजेईईई परीक्षा आयोजित की थी। फेज 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली : एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एसआरएमजेईईई 2024) के पहले चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पहले चरण की बीटेक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर जाकर उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से एसआरएमजेईईई रैंक कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसआरएमजेईईई पहले चरण का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्कोरकार्ड के साथ एसआरएमजेईईई काउंसलिंग की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। न्यूनतम एसआरएमजेईई कट-ऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।
एसआरएमजेईईई फेज 2 परीक्षा तिथि
एसआरएमजेईईई फेज 2 परीक्षा 21 से 23 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पात्र उम्मीदवार 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। SRMJEEE 2024 के लिए पहले चरण की परीक्षा 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
SRMJEEE Result 2024: रिजल्ट डिटेल
एसआरएमजेईईई 2024 परिणाम में उम्मीदवारों के अंकों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवार एसआरएमजेईईई 2024 परिणाम में निम्मलिखित विवरण देख सकते हैं:
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- एसआरएमजेईईई आवेदन संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर
- उम्मीदवार का डाक पता
- संपर्क विवरण
- प्रतिशतक स्कोर
- रैंक
- योग्यता स्थिति
- मेरिट रैंक
Also read JEE Advanced 2024 Registration: जेईई एडवांस आवेदन लिंक jeeadv.ac.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 7 मई
एसआरएमजेईईई रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले एसआरएम की आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- एसआरएमजेईईई स्कोर कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- योग्यता स्थिति की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SRMJEEE 2024 Result: एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा चरण-1 परिणाम कल होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
एसआरएमजेईईई 2024 मेरिट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। एसआरएमजेईईई 2024 चरण 1 काउंसलिंग कार्यक्रम भी 29 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल