SNAP Admit Card 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 8 दिसंबर की परीक्षा के लिए घोषित
Santosh Kumar | December 2, 2024 | 12:56 PM IST | 1 min read
SNAP Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Practice with the SNAP sample papers to improve speed, accuracy, and exam strategy. Download now and boost your SNAP preparation.
Try Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (एसएनएपी) 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org के माध्यम से अपना एसएनएपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एसआईयू ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
SNAP 2026: Preparation Tips | How to Prepare in 2 Months | Official Mock Test
SNAP Prep: Sample Paper | Free Mock Test | Ethics, Morality & Values Notes
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एसएनएपी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
SNAP Admit Card 2024: सीबीटी मोड में परीक्षा
एसएनएपी 2024 परीक्षा 8 दिसंबर, 15 दिसंबर और 21 दिसंबर 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। संस्थान 9 दिसंबर को टेस्ट 2 के लिए एसएनएपी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
इसके बाद यूनिवर्सिटी टेस्ट 3 के लिए एडमिट कार्ड 15 दिसंबर को जारी किया जाएगा। एसएनएपी 2024 परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
SNAP Admit Card 2024: एसएनएपी प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से 8 दिसंबर के लिए एसएनएपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद एसएनएपी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल