Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 03:34 PM IST | 1 min read
एसएलएस पुणे द्वारा शुरू किए गए बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) सहित अन्य लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एसएलएटी 2026 लॉ प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SUI) ने 18 दिसंबर को सिम्बायोसिस लॉ एडमिट टेस्ट (SLAT) 2026 के दूसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लॉ प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slat-test.org पर जाकर स्लैट टेस्ट 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सिम्बायोसिस लॉ एडमिट टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को स्लैट आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्लैट 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है।
निम्नलिखित चरणों का चरणों का पालन करके कैंडिडेट स्लैट टेस्ट 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्लैट 2026 टेस्ट 2 का आयोजन 28 दिसंबर, 2025 को सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए स्लैट टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे सारणी में कैंडिडेट स्लैट परीक्षा पैटर्न 2026 की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | पैटर्न | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|---|
| सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (SLAT) | लॉजिकल रीजनिंग | 12 | 12 |
| लीगल रीजनिंग | 12 | 12 | |
| एनालिटिकल रीजनिंग | 12 | 12 | |
| रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | 12 | 12 | |
| जनरल नॉलेज | 12 | 12 | |
| कुल | 60 | 60 |