SECR Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1079 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | May 20, 2026 | 11:40 AM IST | 3 mins read
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर मंडल ने अप्रेंटिस के 1,079 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर मंडल और मोतीबाग वर्कशॉप ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में कुल 1079 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 19 मई से 18 जून 2026 (रात 23:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 19 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में अनुसूचित जाति/जनजाति को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PWBD) और पूर्व सैनिकों को 10 वर्ष की छूट नियमानुसार दी जाएगी।
SECR Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । इसके साथ ही उम्मीदवार के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट/प्रोविजनल सर्टिफिकेट) होना चाहिए।
कुल 1,079 पदों का विवरण (नागपुर मंडल और मोतीबाग वर्कशॉप)
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रिक्तियों को दो अलग-अलग स्थापना कोड (Establishment Code) के तहत विभाजित किया गया है-
नागपुर मंडल (Slots: 977) - इसके अंतर्गत फिटर (90), कारपेंटर (41), वेल्डर (22), कोपा (158), इलेक्ट्रिशियन (267), स्टेनोग्राफर इंग्लिश (25), प्लंबर (33), पेंटर (44), वायरमैन (46), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक (21), मैकेनिक डीजल (124), स्टेनोग्राफर हिंदी (11), केबल जॉइंटर (21) और मेशन सहित कुल 23 ट्रेडों में 977 पदों पर भर्ती होगी ।
मोतीबाग वर्कशॉप, नागपुर (Slots: 102) - यहां फिटर (44), वेल्डर (6), कारपेंटर (10), पेंटर (4), टर्नर (4), स्टेनोग्राफर इंग्लिश (3), इलेक्ट्रिशियन (18) और कोपा (13) समेत कुल 8 ट्रेडों में 102 पदों को भरा जाना है ।
बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर होगा चयन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा । चयन पूरी तरह से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर होगा। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवार के मैट्रिक (10वीं) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत और आईटीआई (ITI) परीक्षा के अंकों को मिलाकर संयुक्त रूप से तैयार की जाएगी।
यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी । चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण कार्यकाल केवल 1 वर्ष का होगा और इस दौरान उन्हें निर्धारित दर पर वजीफा (Stipend) दिया जाएगा।
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देशानुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।आवेदन फॉर्म भरते समय 10वीं और आईटीआई के अंकों को बेहद सावधानीपूर्वक भरना जरूरी है; अंक न दिखने की स्थिति में आवेदन स्वतः ही निरस्त कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, इंजीनियरिंग स्नातक (Degree) और डिप्लोमा धारक इन पदों के लिए पात्र नहीं हैं। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने पहले कभी किसी संगठन में अप्रेंटिसशिप की है, वे दोबारा आवेदन न करें। किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए उम्मीदवार कार्यालयीन समय (सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 से शाम 5:30 बजे) में मंडल कार्यालय, कार्मिक विभाग, किंग्सवे नागपुर से संपर्क कर सकते हैं या mohd.2305@gov.in पर मेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]Bihar DElED Admit Card 2026: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को होगा जारी, जानें डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल