XAT 2024 Results: पीजीडीएम और एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सैट 2024 का स्कोर कार्ड जारी
Abhay Pratap Singh | January 20, 2024 | 03:46 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर XAT 2024 का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) जमशेदपुर ने सैट 2024 का स्कोर कार्ड घोषित कर दिया है। पीजीडीएम और एमबीए के प्रोग्रामों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक्सएलआरआई द्वारा XAT 2024 Exam का आयोजन किया गया था।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। सैट 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 7 जनवरी को 80 से अधिक शहरों में किया गया था। यह परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी।
सैट एंट्रेस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार सैट स्कोरकार्ड 31 मार्च 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने कहा कि एक्सएलआरआई कार्यक्रमों में प्रवेश सिर्फ योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा।
Also read RPSC RAS Main Exam 2023: आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा अब 27 व 28 जनवरी को नहीं होगी, जानें पूरी वजह
जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर सैट परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सैट परिणाम 2024 देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और जन्मतिथि सुरक्षित रखनी होगी।
XAT 2024 Scorecard: जानें डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिन्दुओं की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- फिर 'स्कोरकार्ड डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।
- सैट आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड की सहायता से लॉगिन करें।
- अब स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी