SCI JCA Answer Key 2025: एससीआई जेसीए आंसर की sci.gov.in पर जारी; 18 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 17, 2025 | 04:10 PM IST | 2 mins read
एससीआई जेसीए 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) (ग्रुप ‘बी’ गैर-राजपत्रित) लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एससीआई जेसीए 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एससी की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से एससीआई जेसीए 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एससीआई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे विवरण लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। एससीआई जेसीए प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को 18 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट 2025 परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर कोर्ट सहायक के कुल 241 पद भरे जाएंगे। एससीआई जेसीए चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। सभी चरणों में सफल कैंडिडेट का मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद के लिए 13.04.2025 को आयोजित कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्न) की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की जाती हैं। नीचे दिया गया लिंक 16.04.2025 (शाम 4.00 बजे) से 18.04.2025 (रात 11:55 बजे) तक पोर्टल पर उपलब्ध है।”
एससीआई जेसीए प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एससीआई जेसीए 2025 फाइनल आंसर की और एससीआई जेसीए 2025 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एससीआई जेसीए आंसर की आपत्ति लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/32912/92214/login.html है।
JCA Answer Key Kaise Dekhe: डाउनलोड प्रक्रिया जानें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से जेसीए आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नोटिस - रिक्रूटमेंट पर जाएं।
- जेसीए उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार