PSTET Admit Card 2026: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड pstet2025.org पर जारी
Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 09:04 AM IST | 1 min read
पंजाब में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए पीएसटीईटी परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके दोनों पेपरों के लिए एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। पीएसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा के दिन तक उपलब्ध रहेगा।
pstet admit card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीएसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- पीएसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Pstet admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
Pstet 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि
पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 15 मार्च 2026 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 (प्राथमिक कक्षा 1-5) पहले चरण में और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6-8) दूसरे चरण में होगा। पीएसटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न होते हैं।
पीएसटीईटी एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र जाने से पहले, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों का सत्यापन अवश्य कर लेना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा