SBI PO Interview: एसबीआई पीओ इंटरव्यू की तारीखों का हुआ ऐलान, देखें पूरी डिटेल
Abhay Pratap Singh | January 9, 2024 | 06:29 PM IST | 1 min read
पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से आयोजित किया जाएगा जबकि व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा सामूहिक गतिविधि का आयोजन 21 जनवरी से होगा।
नई दिल्ली: एसबीआई पीओ इंटरव्यू, साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर तारीखों का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 21 जनवरी को इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज एलएचओ सेंटर पर होगा।
आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को ही पिछले साल 5 दिसंबर को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 2000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जनरल वर्ग के लिए 810, ओबीसी के लिए 540, एससी कैटेगरी के लिए 300, एसटी के लिए 150 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 200 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया-
प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण से गुजरना होगा। इस प्रोसेस में इंटरव्यू, ग्रुप एक्सरसाइज और साइकोमेट्रिक टेस्ट को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी